PYAARI JUG SE NYARI MAA

Posted on 11th Mar 2020 by sangeeta

प्यारी जग से न्यारी माँ,

खुशियां देती सारी माँ।

 

चलना हमें सिखाती माँ,

मंजिल हमें दिखाती माँ।

 

सबसे मीठा बोल है माँ,

दुनिया में अनमोल है माँ।

 

खाना हमें खिलाती है माँ,

लोरी गाकर सुलाती है माँ।

 

प्यारी जग से न्यारी माँ,

खुशियां देती सारी माँ।

Other poetry