Friendship Poems

EA DOSTO PHONE KARLEANA

EA DOSTO PHONE KARLEANA

जब कभी दुःखने लगे दिल, जब कभी मन छलक जाये,

फोन कर लेना ऐ दोस्त ।

जिन्दगी गुलशन है, तो तपती सी रेगिस्तान भी है, हर डगर जानी हुई सी, हर डगर अनजान भी है।

जब कोई बीता हुआ लम्हा, तुम्हें जी भर रुलाये,

फोन कर लेना ऐ दोस्त ।

जिन्दगी में गम बहुत हैं, दिल में उनको पालना मत, कसम है तुमको हमारी,

दोस्त, खुद को सालना मत! रात जब डसने लगे या दिन का सूनापन सताये,

फोन कर लेना ऐ दोस्त 

Advertisement

Trending today: see what people are reading