Patriotic Poems

AAJADI KI RITI NIBHAI

लाल रक्त से धरा नहाई,

श्वेत नभ पर लालिमा छायी,

आजादी के नव उद्घोष पे,

सबने वीरो की गाथा गायी,

 

गाँधी ,नेहरु ,पटेल , सुभाष की,

ध्वनि चारो और है छायी,

भगत , राजगुरु और , सुखदेव की

क़ुरबानी से आँखे भर आई ||

 

ऐ भारत माता तुझसे अनोखी,

और अद्भुत माँ न हमने पाय ,

हमारे रगों में तेरे क़र्ज़ की,

एक एक बूँद समायी .

 

माथे पर है बांधे कफ़न ,

और तेरी रक्षा की कसम है खायी,

सरहद पे खड़े रहकर,

आजादी की रीत निभाई.

Advertisement

Trending today: see what people are reading