दोस्ती
प्यार का मीठा दरिया है,पुकारता है हमें
आओ, मुझमें नहाओ,डूबकी लगाओ
प्यार का सौंधा पानी,हाथों में भर कर ले जाओ
आओ
जी भर कर गोता लगाओ,मौज-मस्ती की शंख-सीपियाँ
जेबों में भर कर ले जाओ,दोस्ती का दरिया
गहरा है, फैला है,इसमें नहीं तैरती
धोखे की छोटी नौका,कोशिश की तो
बचने का नहीं मिलेगा मौका